Posts

Showing posts from May, 2021

#meregeetonmeteriyaaden

Image
मेरे गीतों में तेरी यादें हैं मेरे धुन इंतजार में कबसे  नींद से वास्ता नहीं कोई  चैन आँखों ने जबसे खोया है  इक तस्वीर से बातें करके  मेरा दिल टूट करके रोया है  मेरी आँखों में तैरते सपने बह रहे इक कतार में कबसे  मेरे गीतों में तेरी यादें हैं .....‌।।1।। मेरा मन इक पतंग के जैसे तेरी हाथों में डोर इसकी है  शाम में इक नमी सी है जैसे  इन हवाओं में एक सिसकी है  तड़प रही हैं खुल के बहने को हैं ये साँसें उधार में कबसे  मेरी गीतों में तेरी यादें हैं .....।।2।। सारी कसमें वो सारे वादे हम  आखिरी साँस तक निभाएंगे कोरे पन्नों पे दिल बिखरे हैं शब्द रो - रो  के  मुस्कुराएंगे दिल की हालत तो तुम नहीं पूछो टूटे टुकड़े भी प्यार में कबसे ....।।3।।       -© Ketanyadav