#meregeetonmeteriyaaden

मेरे गीतों में तेरी यादें हैं
मेरे धुन इंतजार में कबसे 

नींद से वास्ता नहीं कोई 
चैन आँखों ने जबसे खोया है 
इक तस्वीर से बातें करके 
मेरा दिल टूट करके रोया है 
मेरी आँखों में तैरते सपने
बह रहे इक कतार में कबसे 
मेरे गीतों में तेरी यादें हैं .....‌।।1।।

मेरा मन इक पतंग के जैसे
तेरी हाथों में डोर इसकी है 
शाम में इक नमी सी है जैसे 
इन हवाओं में एक सिसकी है 
तड़प रही हैं खुल के बहने को
हैं ये साँसें उधार में कबसे 
मेरी गीतों में तेरी यादें हैं .....।।2।।

सारी कसमें वो सारे वादे हम 
आखिरी साँस तक निभाएंगे
कोरे पन्नों पे दिल बिखरे हैं
शब्द रो - रो  के  मुस्कुराएंगे
दिल की हालत तो तुम नहीं पूछो
टूटे टुकड़े भी प्यार में कबसे ....।।3।।
      -© Ketanyadav





Comments

Popular posts from this blog

उतने रंग छिपाए थे तुम

बेड़ियों में आजादी

#दिवाली